
x
दो मोबाइल फोन और लैपटॉप से डाटा रिकवर हो जाए।
गाजियाबाद: धर्मांतरण मामले में गाजियाबाद पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि बद्दो के पास से मिले दो मोबाइल फोन और लैपटॉप से डाटा रिकवर हो जाए। जिससे आसानी से बद्दो और उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। इसीलिए, शुक्रवार को बद्दो को डासना जेल से कोर्ट बुलाया गया था, ताकि उसकी मौजूदगी और उसके साइन के बाद लैपटॉप और मोबाइल फोन डाटा रिकवरी के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जा सके। पुलिस की कोशिश यही है कि जितनी जल्दी वह डाटा रिकवर कर सके, उसके बाद ही बद्दो को पुलिस रिमांड में लिया जाए और उससे पूछताछ की जाए। साथ ही साथ पुलिस की योजना है कि बद्दो को मौलवी के आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की जाए।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोबाइल फोन और लैपटॉप के अंदर ही काफी डाटा मौजूद है। जिसके जरिए धर्मांतरण मामले में बद्दो के साथ मौजूद और लोगों को बेनकाब किया जा सकता है। इस मामले में पुलिस ने काफी डाटा रिकवरी किया है। जिसके जरिए पुलिस कोशिश कर रही है कि धर्मांतरण मामले में जुड़े और भी लोगों को जल्द ही सलाखों के पीछे किया जा सके।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक बद्दों ने गाजियाबाद में नाबालिग लड़की के जरिए उसकी महिला मित्र को भी कई वीडियो भिजवाए थे। जो धर्मांतरण से जुड़े मामले में काफी अहम कड़ी है। लड़की ने वीडियो देखें तो जरूर लेकिन उसने साफ तौर पर इनको मानने से मना कर दिया।
पुलिस बद्दो को डासना जेल से कोर्ट लेकर आई थी। जांच प्रक्रिया पूरी करने के लिए बद्दो को जेल से बाहर लाया गया था। मोबाइल, लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक जांच में सामानों को भेजने से पहले बद्दो का साइन होना बेहद जरूरी प्रक्रिया थी। प्रक्रिया पूरी होते ही बद्दो को वापस जेल भेज दिया गया।
Tagsगाजियाबादधर्मांतरणगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसGhaziabadConversionGhaziabad NewsGhaziabad Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





