भारत

साल के पहले दिन ही बड़ी घटना हुई, फैक्ट्री में भीषण आग

jantaserishta.com
1 Jan 2023 3:20 PM IST
साल के पहले दिन ही बड़ी घटना हुई, फैक्ट्री में भीषण आग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कंपनी के प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, बॉयलर में हुए ब्लास्ट के बाद आग ने भयंकर रूप ले लिया. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं.
नासिक के इगतपुरी के गोंडे गांव में जिंदल कंपनी के प्लांट में विस्फोट हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बॉयलर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में गार्जियन मिनिस्टर दादा भूसे मौके पर पहुंचेंगे.
फैक्ट्री में आग के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह आग ने प्लांट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. फैक्ट्री के ऊपर धुएं की चादर बन गई है. आसमान में सिर्फ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story