भारत

नए साल से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

jantaserishta.com
24 Dec 2025 3:52 PM IST
नए साल से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा
x

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिल्ली वासियों को एक बड़ा तोहफा देते हुए बुधवार को मेट्रो के विस्तार की घोषणा कर दी। इस नए विस्तार से दिल्ली मेट्रो को तीन नई लाइनें मिलेंगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने बताया कि इस नए विस्तार को दिल्ली मेट्रो फेज 5A कहा जाएगा। इसके लिए कुल 13 स्टेशन्स बनेंगे, जिसमें से 10 अंडरग्राउंड होंगे और 3 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। साथ ही इसके लिए कुल 16 किलोमीटर नई लंबी लाइन बनेगी। वैष्णव ने बताया कि इस विस्तार पर कुल 12,015 करोड़ रुपए की लागत आएगी और तीन साल में यह प्रोजेक्ट पूरा होगा। नए विस्तार से मेट्रो के नेटवर्क में 16 किलोमीटर की वृद्धि होगी और दिल्ली मेट्रो की कुल लम्बाई 400 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगी।

दिल्ली मेट्रो को मिलेंगी ये तीन नई लाइनें
इनमें से एक लाइन रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ लाइन तक जाएगी, जिसकी लंबाई 9.9 किलोमीटर होगी और इस पर 9,570.4 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
दूसरी लाइन एरोसिटी से एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक जाएगी। इस मार्ग की लंबाई 2.3 किलोमीटर होगी। इस लाइन की लागत 1419.6 करोड़ रुपए आएगी।
तीसरी लाइन तुगलकाबाद से कालिन्दी कुंज तक जाएगी। इसकी लंबाई 3.9 किलोमीटर होगी और इसकी लागत 1024.8 करोड़ रुपए आएगी।
वैष्णव बोले- 400 km से ज्यादा हो जाएगा नेटवर्क
इस बारे में केंद्रीय कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के फेज 5A को मंजूरी दे दी है, जिसमें 13 स्टेशन होंगे। 12,015 करोड़ रुपए की लागत से 16 किलोमीटर लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगा।'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story