
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव, पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज ने श्री राम लल्ला के 'सुगम दर्शन' को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपायों को मंजूरी दी है। ये निर्णय CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त), IT विभाग और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद लिए गए हैं। महासचिव ने CEO को इन उपायों के प्रशासनिक क्रियान्वयन की देखरेख करने का निर्देश दिया है। आम जनता के लिए ऑनलाइन 'सुगम दर्शन' पास की उपलब्धता को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया है। ट्रस्ट मांग, बुकिंग के तरीकों और ज़मीनी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करेगा, ताकि ज़रूरत के अनुसार उपलब्धता को और बढ़ाया जा सके। इसका उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी सिफारिश के या बिचौलियों पर निर्भर रहे बिना, सीधे अपने पास प्राप्त कर सकें। एडवांस बुकिंग विंडो 15 दिन से बढ़ाकर 90 दिन की जाएगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2026





