भारत

IAS टॉपर टीना डाबी के साथ आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा होने से बचा, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
25 Oct 2022 10:16 AM IST
IAS टॉपर टीना डाबी के साथ आतिशबाजी के दौरान बड़ा हादसा होने से बचा, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | फाइल फोटो

जैसलमेर: सोमवार को पूरे देश में दीपावली की धूम नजर आई। राजस्थान के जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी भी आतिशबाजी करती नजर आईं। लेकिन इस आतिशबाजी के दौरान टीना डाबी जख्मी होने से बाल-बाल बचीं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि टीना डाबी पटाखे फोड़ रही थीं। वीडियो में कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। नजर आ रहा है कि टीना डाबी अपने हथ से पटाखा फोड़ती हैं लेकिन तब ही अचानक आग की चिंगारियां टीना डाबी के चेहरे पर आ जाती हैं। इस वीडियो में वो इससे खुद का बचाव करती नजर आ रही हैंं।
इससे पहले टीना डाबी जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में दीये जलाती और आतिशबाजी करती नजर आईं। शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में सोमवार शाम को दीपोत्सव के इस भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपने लोक गीतों से सबका दिल जीता। कार्यक्रम में सोनार दुर्ग की छवि के आगे शानदार रंगीन आतिशबाज़ी की गई। सबने हाथों से सितारों को रोशन किया और रंगीन आतिशबाजी ने सबका दिल जीत लिया।
जम्मू कश्मीर की टॉपर टीना डाबी ने कुछ महीने पहले ही दूसरी शादी कर ली थी। अब उनके पूर्व अतहर आमिर खान ने भी निकाह कर लिया है और अब वह कश्मीर की ही रहने वालीं डॉ. महरीन काजी के हमसफऱ हो गए हैं। कुछ वक्त पहले ही दोनों की सगाई की खबर सामने आई थी और तब से ही यह जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चित थी और अब दोनों ने शादी भी कर ली है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story