भारत

बड़ा हादसा टला, कुत्ते ने बच्ची को दौड़ाया, गार्ड ने भगाया

jantaserishta.com
20 Oct 2022 11:29 AM IST
बड़ा हादसा टला, कुत्ते ने बच्ची को दौड़ाया, गार्ड ने भगाया
x

DEMO PIC 

देखें वीडियो।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दो दिन पहले हुई घटना ने पूरे नोएडा वासियों समेत सभी को दहशत में डाल दिया था, जब आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्ची को नोच डाला था और उसकी मौत हो गई थी। इसको लेकर अभी हंगामा चल ही रहा था कि तब तक दूसरा सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया। जिसमें एक बच्ची को रोड पर एक आवारा कुत्ते ने दौड़ाना शुरू किया। गनीमत यही थी कि पास में ही सोसाइटी का गार्ड मौजूद था। जिसने डंडा लेकर कुत्ते को भगाने की कोशिश की और बच्ची को बचा लिया। वरना हादसा बड़ा हो सकता था।
मिली जानकारी के मुताबिक एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमें एक बच्ची को एक कुत्ता दौड़ा रहा है। ये सीसीटीवी नोएडा के सेक्टर 168 द गोल्डन पाल्म सोसाइटी का बताया जा रहा है। सीसीटीवी में आवारा कुत्ता मासूम बच्ची को काटने के लिए दौड़ता दिखाई दे रहा है। गनीमत रही सोसाइटी में तैनात गार्ड ने कुत्ते को डंडा मारकर भगाया और बच्ची को बचा लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story