भारत
विश्वास का कत्ल! मकान मालिक की तिजोरी से पार किए 26 लाख की ज्वेलरी, उसी पैसे से खरीद डाला प्लॉट
jantaserishta.com
27 April 2026 8:10 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने भरोसे को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है. जिस महिला को मकान मालिक ने तीन साल तक अपने घर में किरायेदार बनाकर रखा, उसी पर लाखों की ज्वेलरी चोरी करने का आरोप साबित हुआ है. पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने चोरी की रकम से और जेवर बेचकर लखनऊ में प्लॉट तक खरीद लिया था.
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एबी नगर का है. यहां रहने वाले मनीष शुक्ला और सौरभ ने 23 तारीख को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी और चांदी के सामान चोरी हो गए हैं. शक की सुई उनके घर में तीन साल से किराए पर रह रही इंदु पांडे पर गई, जो 15 अप्रैल को कमरा खाली कर चली गई थी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस व एसओजी टीम की मदद से आरोपी महिला तक पहुंच बनाई. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास से करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी और लगभग 1.75 लाख रुपये नकद बरामद किए. जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने पहले ही करीब छह लाख रुपये की ज्वेलरी बेच दी थी, जिसके पैसे से उसने अपने जेठ नीरज पांडे के साथ मिलकर लखनऊ में एक प्लॉट खरीदा था.
इस मामले में पुलिस ने एक ज्वेलर्स कुलदीप को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास महिला ने चोरी के जेवर बेचे थे. पुलिस को उसके पास से भी कुछ आभूषण और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में अभी दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है. जांच में यह साफ हुआ है कि महिला ने बेहद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और सबूत छिपाने की भी कोशिश की. यह घटना एक बार फिर सावधान करती है कि घर में किसी को भी रखने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





