भारत

भीख मांगकर गुजारा करने वाला भिखारी इन दिनों चर्चा में, पढ़ें अमीर दिलवाले भिखारी की पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
23 May 2022 9:49 AM IST
भीख मांगकर गुजारा करने वाला भिखारी इन दिनों चर्चा में, पढ़ें अमीर दिलवाले भिखारी की पूरी स्टोरी
x
देखें वीडियो।

छिंदवाड़ा: कहते हैं, प्यार..जात-पात,ऊंच-नीच,अमीर-गरीबी, नहीं देखता. एक दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से आई है. जहां पर एक भिखारी पत्नी से प्यार के कारण चर्चा में बना हुआ है. पूरे जिले में दोनों के प्यार की चर्चा जोरों पर है. भीख मांगकर गुजारा करने वाले संतोष ने पत्नी को मोपेड खरीदकर तोहफे में दी है. अब दोनों मोपेड से ही भीख मांगने निकलते हैं.

दरअसल, संतोष साहू और उसकी पत्नी मुन्नी साहू छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा के रहने वाले हैं. संतोष पैरों से दिव्यांग है. वह ट्राइसाइकिल से घूम-घूमकर भीख मांगते हैं और पत्नी मुन्नीबाई उसकी मदद करती हैं.
संतोष साहू ने बताया कि वह खुद ट्राइसाइकिल पर बैठता था और उसकी पत्नी धक्का देती थी. कई बार ऐसी स्थिति आती थी कि सड़क खराब होने पर वजह से पत्नी के लिए ट्राइसाइकिल को धक्का लगाना बेहद मुश्किल हो जाता था. पत्नी की यह परेशानी संतोष से देखी नहीं गई.


इस दौरान कई बार उसकी पत्नी बीमार भी हुई. जिसके इलाज में उसे काफी रुपये खर्च करने पड़े थे. एक दिन एक दिन मुन्नी ने संतोष को मोपेड खरीदने की सलाह दी. मुश्किल हालत को देखते हुए संतोष ने ठान लिया था कि वो हर हाल में वो अपनी पत्नी के लिए मोपेड खरीदेगा.
दोनों बस स्टैंड, मंदिर और दरगाह जाकर भीख मांगते और रोजाना करीब 300 से 400 रुपये कमा लेते थे. साथ ही दोनों को आराम से दो टाइम का खाना भी मिल जाता था. ऐसे पाई-पाई जोड़कर संतोष ने चार साल में 90 हजार रुपये जोड़े और शनिवार को कैश देकर मोपेड खरीद ली.
किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. अब पति-पत्नी मोपेड से ही भीख मांगने निकलते हैं.
बता दें कि छिंदवाड़ा की ही गलियों में बार कोड से पैसे लेने वाला भिखारी भी सुर्खियां बटोर चुका है. अब संतोष और मुन्नी के खूब चर्चे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story