भारत

एमएलसी चुनाव में भाजपा-सपा के बीच प्रतिष्ठा की जंग, रामगोपाल ने किया मतदान, नीरज सिंह बोले- सभी 11 सीटें जीतेंगे

jantaserishta.com
23 Oct 2026 10:55 AM IST
एमएलसी चुनाव में भाजपा-सपा के बीच प्रतिष्ठा की जंग, रामगोपाल ने किया मतदान, नीरज सिंह बोले- सभी 11 सीटें जीतेंगे
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अहम राजनीतिक मुकाबले के रूप में देखे जा रहे इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई मानी जा रही है।
इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रामगोपाल यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि लखनऊ में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने मतदान के बाद सभी 11 सीटों पर जीत का दावा किया।
लखनऊ में मतदान करने के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने सभी 11 सीटों पर पार्टी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए हो रहे विधान परिषद चुनाव में हम सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। हमने शिक्षा और शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष किया है और मेरा मानना है कि इसी के परिणामस्वरूप हमें जनता का विश्वास मिल रहा है।"
नीरज सिंह ने कहा, "अखिलेश यादव कई सालों से सत्ता से बाहर हैं। उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने केवल एक चुनाव जीता है। तब से, उन्हें लगातार हर चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। यह कहना कि सभी चुनाव गलत तरीकों से जीते जा रहे हैं, लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाने और उसका अपमान करने के बराबर है।"
प्रदेश में पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है। इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।
लखनऊ में राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) समेत विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदाताओं की पहचान की जांच के बाद उन्हें मतदान केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story