भारत

थप्पड़ों की बौछार: ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश नाकाम, वीडियो देख दहल उठेगा दिल

jantaserishta.com
7 Nov 2025 12:51 PM IST
थप्पड़ों की बौछार: ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश नाकाम, वीडियो देख दहल उठेगा दिल
x
वीडियो सामने आया.
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद शहर के राणिप इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब महिला आरोपी की चालाकी पर दुकानदार की फुर्ती भारी पड़ गई. महिला ने दुकानदार की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूट करने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उसे पकड़ लिया और उसे 20 सेकंड में एक के बाद एक 20 थप्पड़ जड़ दिए.
पूरा मामला नकडंद ज्वेलरी शॉप का है, जहां दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा घटनाक्रम कैद हो गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने चेहरे पर दुपट्टा बांधकर दुकानदार के सामने बैठी है. बातचीत के दौरान वह अचानक अपनी थैली से मिर्च पाउडर निकालती है और दुकानदार की आंखों में फेंकने की कोशिश करती है. मगर दुकानदार सतर्क था- उसने बचाव किया और तुरंत महिला का हाथ पकड़कर उसे रोक लिया.
इसके बाद दुकानदार ने लगातार 17 थप्पड़ जड़ दिए. जब महिला ने भागने की कोशिश की, तो दुकानदार ने उसे तीन और थप्पड़ व एक लात मारकर दुकान से बाहर निकाल दिया. यह नजारा किसी एक्शन सीन जैसा लग रहा था. घटना के बाद महिला किसी तरह वहां से भाग निकली. हालांकि, राणिप पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि महिला ने पहले भी इसी इलाके की दुकानों में रेकी की थी, और यह किसी गिरोह से जुड़ी हो सकती है.
सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें लोग दुकानदार की फुर्ती और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने टिप्पणी की कि यह सतर्कता सभी दुकानदारों के लिए सबक है. फिलहाल, पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है और लूट के इस असफल प्रयास के मामले में आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null