भारत
हैवानियत भरी घटना, महिला का ससुराल वालों ने ही जुलूस निकाला, फिर...
jantaserishta.com
1 Feb 2023 9:49 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
मुंह काला किया और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में परेड कराई.
नासिक: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) जिले के गांव में कुछ महिलाओं ने एक विधवा महिला को जमकर पीटा. इसके बाद उसका मुंह काला किया और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में परेड कराई. कहा गया कि महिला के पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. महिला ने अपने पति की मौत पर को लेकर सवाल खड़े किए थे.
दरअसल, बताया गया कि घटना नासिक शहर से 65 किमी दूर गांव में सोमवार को हुई थी. गांव के रहने वाल व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया था. इसके बाद मृतक के घर पर आगे के क्रिया-क्रम किए जा रहे थे.
बताया गया कि क्रिया-क्रम के दौरान महिला ने पति की मौत पर सवाल खड़े किए. उसने अपने ससुराल वालों से पति की मौत की सच्चाई जाननी चाही. इस पर उसकी भाभी को महिला के सवाल नागवार गुजरे. उसने गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पीड़िता को जमकर पीटा. इससे भी मन नहीं भरा तो उसका मुंह काला किया और जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में परेड कराई.
पीड़िता के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार की जानकारी किसी ने पुलिस को दी. सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने उसे लोगों के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक मारपीट के दौरान महिला को चोट आई है. हालांकि किसी भी पक्ष ने केस दर्ज नहीं कराया है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, जिसके बाद पति उसे मायके छोड़ आया था. वह अपनी बेटियों के साथ दो बार महिला से मिलने भी गया था. हालांकि, जब वह अपने माता-पिता के घर पर थी, तो उसके ससुराल वालों ने उसे बताया कि पति ने आत्महत्या कर ली है.
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र न्यूज़नासिकनासिक न्यूज़नासिक पुलिसजूतों की मालाजूताMaharashtraMaharashtra NewsNashikNashik NewsNashik Policegarland of shoesshoe
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





