भारत

OMG! बैंक से दिनदहाड़े रुपयों से भरा बैग चोरी, LIVE वीडियो सामने आया

jantaserishta.com
13 Sept 2025 11:05 AM IST
OMG! बैंक से दिनदहाड़े रुपयों से भरा बैग चोरी, LIVE वीडियो सामने आया
x
वीडियो हुआ वायरल.
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े रुपयों से भरा बैग चोर चुरा कर ले गया. बैग में दो लाख से ज्यादा रुपए थे. चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.
चोरी की ये घटना शुक्रवार को बैतूल के गंज थाना इलाके कालेज रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुई. महज 30 सेकंड में शातिर चोर ने कियोस्क संचालक का दो लाख से ज्यादा रुपये से भरा बैग चुरा लिया और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. पूरी घटना बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 3:10 बजे की है. CCTV फुटेज के अनुसार एक युवक बैंक में दाखिल हुआ और सामान्य ग्राहक की तरह एक फॉर्म लेकर कियोस्क के पास खड़ा हो गया. वह लगभग पांच मिनट तक बैंक परिसर में ही घूमता रहा और कियोस्क संचालक के आस-पास मंडराता रहा.
इसी दौरान जैसे ही कियोस्क संचालक सुनील यादव एक महिला ग्राहक का केवायसी कराने के लिए कुछ क्षणों के लिए टेबल से उठकर बैंककर्मी के पास गए. ऐसे में चोर ने तुरंत मौका भांपते हुए टेबल के नीचे रखा बैग उठाया और तेजी से बैंक से बाहर भाग निकला. बाहर उसका साथी पहले से बाइक स्टार्ट करके तैयार खड़ा था. जिसके बाद दोनों चोर कुछ ही सेकंड में बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.
कियोस्क संचालक सुनील यादव ने बताया कि बैग में करीब दो लाख से ज्यादा रुपये नकद थे. जो दिन भर की लेनदेन से एकत्रित राशि थी. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सुनील लाटा और गंज थाना प्रभारी नीरज पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत बैंक और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV को चेक किया. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null