भारत

7वीं की छात्रा ने फ्लाइट में किया ऐसा मजाक, तुरंत अलर्ट हो गईं सुरक्षा एजेंसियां

jantaserishta.com
18 Oct 2026 5:08 PM IST
7वीं की छात्रा ने फ्लाइट में किया ऐसा मजाक, तुरंत अलर्ट हो गईं सुरक्षा एजेंसियां
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: अहमदाबाद से हैदराबाद जा रही एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 12 साल की एक बच्ची ने मजाक में कह दिया कि फ्लाइट में बम है. इस प्रैंक के चलते सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया.
12 साल की बच्ची के प्रैंक के बाद राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया. स्कूल ट्रिप से बाकी स्टूडेंट्स और टीचर्स के साथ लौट रही 7वीं क्लास की बच्ची ने साथी स्टूडेंट से कह दिया कि फ्लाइट में बम है. इसके बाद केबिन क्रू मेंबर ने यह सुनकर तुरंत पायलट को अलर्ट कर दिया.
सुरक्षा के तय नियमों का पालन करते हुए, उतरने के बाद प्लेन की अच्छी तरह से जांच की गई. एक अधिकारी ने बताया कि कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली. अधिकारी ने आगे कहा, 'क्योंकि वह नाबालिग है, इसलिए कोई केस दर्ज नहीं किया गया और छात्रा को उसके टीचरों ने समझाया. उसने अनजाने में ऐसा कहा था और उसका मकसद धमकी देने का नहीं था.'
इस बीच, कुछ दिन पहले दिल्ली पहुंचने से पहले एअर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट को अचानक जयपुर में उतारना पड़ा. विमान से कुछ सेकंड के लिए हाईजैक से जुड़ा इमरजेंसी सिग्नल मिलने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी. इसके बाद फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे विमान AI-2030 का रास्ता बदला गया और उसकी जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. जांच के बाद विमान से जुड़ी सभी परिचालन स्थितियां सामान्य पाई गईं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story