भारत
OMG! 75 साल के दूल्हे की 35 साल की महिला से हुई शादी, अगले दिन मौत, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई
jantaserishta.com
2 Oct 2025 3:57 PM IST

x
जानें स्टोरी.
जौनपुर: यूपी के जौनपुर में 75 साल के बुजुर्ग की शादी के अगले ही दिन हुई मौत का रहस्य सुलझ गया है. बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की थी. तरह-तरह की चर्चाओं के बीच, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया, जिसकी रिपोर्ट में मौत की वजह सामने आ गई है.
दरअसल, जौनपुर के कुछमुछ गांव में 75 वर्षीय संगरू राम की शादी के अगले ही दिन मौत हो गई थी. उन्होंने सोमवार को 35 साल की मनभावती से शादी की थी. यह घटना मंगलवार की सुबह सामने आई, जब उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई.
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. गुरुवार को आई रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक/कोमा बताया गया है, जिसकी पुष्टि गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने की है.
संगरू राम की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी और उनकी कोई संतान नहीं थी. अकेले रहने वाले संगरू ने शादी के लिए अपनी पांच बिस्वा जमीन 5 लाख रुपये में बेच दी थी. उन्होंने शादी की खरीदारी के लिए 20,000 रुपये दिए थे. दूसरी ओर, 35 वर्षीय मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी और उनके पहले से तीन बच्चे हैं.
मनभावती ने बताया कि वह इस शादी के लिए राजी नहीं थीं, लेकिन शादी करवाने वाले व्यक्ति ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि संगरू उनके बच्चों की जिम्मेदारी उठाएंगे. सोमवार को कोर्ट मैरिज और मंदिर में शादी के बाद रात भर दोनों ने बातें कीं. मंगलवार सुबह अचानक संगरू की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





