भारत
चॉकलेट का लालच देकर 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
11 Jan 2026 10:36 AM IST

x
इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है.
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर दो सगी बहनें, उम्र 7 वर्ष और 5 वर्ष अपने घर के बाहर खेल रही थीं। तभी पड़ोस में रहने वाले प्रशांत नामक युवक ने उन्हें चॉकलेट दिलाने का लालच दिया। आरोपी दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसने बड़ी बहन के साथ हैवानियत की। वारदात के बाद दोनों मासूम बच्चियां रोती हुई अपने घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई।
घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र और सीओ सैफई ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित कीं।
इसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात जब बसरेहर पुलिस कल्ला बाग तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी, तभी आरोपी प्रशांत वहां से भागने की फिराक में था। पुलिस टीम ने उसे घेरा तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि मासूम के साथ हुई इस जघन्य वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी की। कल्ला बाग तिराहे पर हुई मुठभेड़ में आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रशांत से मामले को लेकर और पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आस-पास के थाने में इसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है, कहीं इससे पहले भी तो ये किसी मामले का आरोपी नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





