भारत
63 साल के टीचर ने 13 वर्षीय छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हुई प्रेग्नेंट
jantaserishta.com
8 Feb 2026 9:00 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
भरूच: गुजरात के भरूच से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ट्यूशन पढ़ाने वाले 63 साल के टीचर ने 13 वर्षीय छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. इससे पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई. इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी टीचर को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह मामला भरूच जिले के अंकलेश्वर तहसील इलाके का है. यहां एक गांव में रहने वाली 13 साल की छात्रा 63 साल के टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी. बुज़ुर्ग ट्यूशन टीचर छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने हर रविवार को अकेले बुलाता था. इसी दौरान आरोपी टीचर ने छात्रा के साथ रेप किया.
पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि आरोपी टीचर ने वारदात को अंजाम देने के साथ ही इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताने को कहा था और धमकी भी दी थी. ट्यूशन टीचर की इस घिनौनी हरकत से डरी बच्ची ने शुरुआत में इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया.
कुछ समय बाद बच्ची को पेट दर्द की शिकायत हुई. इस पर परिजनों ने पूछा, तब भी कुछ नहीं बताया. इसके बाद बच्ची को एक महिला डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां जांच के बाद पता चला कि बच्ची प्रेग्नेंट है. इस बारे में पता चलते ही परिजनों के होश उड़ गए. बच्ची डेढ महीने की प्रेग्नेंट थी. इसके बाद जब पूछा गया तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया.
इस घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज कराया. शिकायत मिलते ही अंकलेश्वर बी डिवीजन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी 4 साल से ट्यूशन पढ़ाने का काम कर रहा था. बी डिवीजन थानाध्यक्ष शुभेंदु फुलतरिया ने बताया कि टीचर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





