भारत

6 लाख की ठगी ने ली एक जान! आखिरी वीडियो देख रो पड़ेगा दिल

jantaserishta.com
26 Jun 2026 1:16 PM IST
6 लाख की ठगी ने ली एक जान! आखिरी वीडियो देख रो पड़ेगा दिल
x
जानें पूरा मामला.
मेरठ: मेरठ के मवाना इलाके में नौकरी के नाम पर ठगी से परेशान होकर एक युवक ने जान दे दी. मृतक की पहचान मवाना खुर्द के रहने वाले मनमोहन के रूप में हुई है. मौत से पहले मनमोहन ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें कहा कि उसके साथ नौकरी के नाम पर ठगी की गई है. अब पैसे वापस नहीं मिल रहे हैं.
वीडियो बनाकर युवक ने आरोप लगाया कि इंचौली थाना क्षेत्र के रहने वाले कुणाल नाम के व्यक्ति ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये लिए थे. उसने करीब छह लाख रुपए ले लिए और फिर न तो नौकरी लगवाई और न पैसे वापस किए गए. इसी को लेकर मनमोहन लंबे समय से मानसिक तनाव में था.
आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में युवक ने आपबीती बयां करते हुए कई बातें कहीं. घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मवाना थाने के बाहर प्रदर्शन किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर हालात कंट्रोल किए. मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी कुणाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है.
वही इस मामले में मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि थाना मवाना पर सुबह सूचना मिली कि मनमोहन नाम के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. तत्काल मौके पर टीम पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस मामले की जांच में पता चला कि घटना के कुछ समय पहले मृतक ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने इंचौली के व्यक्ति पर पैसे लेकर नौकरी न लगवाने का आरोप लगाया है. इसी तनाव के चलते यह घटना हुई है. इसमें तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story