भारत
50 साल पुराना पुल टूटा, हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया
jantaserishta.com
1 Dec 2025 3:00 PM IST

x
देखें वीडियो.
रायसेन: रायसेन जिले की बरेली तहसील में नयागांव का पुल अचानक ढह गया. यह पुल 50 साल पुराना था और कई साल से क्षतिग्रस्त चल रहा था. इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक युवक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, बरेली-पिपरिया स्टेट हाइवे स्थित नयागांव पुल सोमवार सुबह अचानक टूट गया. इस दौरान 4 लोग बाइक सहित लोग पुल से नीचे गिर गए. हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए, जिनमें 8 मजदूर शामिल हैं जो पुल के नीचे काम कर रहे थे. एक गंभीर घायल युवक को तुरंत भोपाल रेफर किया गया है. बाकी को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिले के कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. दरअसल, हादसे की मुख्य वजह क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत में लापरवाही और गलत तरीके से चल रहा काम बताया जा रहा है. यह 50 साल पुराना पुल कई साल से क्षतिग्रस्त था.
आरोप है कि निर्माण एजेंसी मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) ने क्षतिग्रस्त पुल को नया बनाने की जगह सिर्फ नई सड़क बिछाकर छोड़ दिया था. वहीं, चालू पुल के नीचे सेंटिंग लगाकर काम चल रहा था, जिससे पुल के ढहने की आशंका जताई जा रही है. यह दिखाता है कि चालू पुल के नीचे बिना ट्रैफिक रोके जोखिम भरा कंस्ट्रक्शन किया जा रहा था.
मध्य प्रदेश के रायसेन में 50 साल पुराना पुल गिरा। कई घायल pic.twitter.com/TtuBT0E6Kd
— Narendra Nath Mishra (@iamnarendranath) December 1, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





