
x
मासूम ने तोड़ा दम
Noida नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर ओमिक्रॉन-1A स्थित लोहिया एनक्लेव सोसाइटी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां 15वीं मंजिल से गिरकर 5 साल के मासूम अंश की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, परिवार फ्लैट में रिनोवेशन का काम कर रहा था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते बालकनी की ओर चला गया और अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिर गया। हादसे के तुरंत बाद बच्चे की मां उसे गंभीर हालत में उठाकर गोद में ले आई, लेकिन कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक दृश्य देखकर आसपास के लोग भी भावुक हो गए।
सूचना मिलने पर कासना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हालांकि परिजनों ने किसी भी प्रकार की शिकायत देने से इनकार कर दिया और पोस्टमार्टम भी नहीं कराया। परिवार ने इसे एक दुखद हादसा मानते हुए आगे कोई कार्रवाई न करने की बात कही है। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story





