40 साल का शख्स बना दूल्हा, 14 साल की नाबालिग बनी दुल्हन, पिता की ये मजबूरी सामने आई

पूर्णिया. सरकार ने बाल विवाह के खिलाफ कड़े कानून बनाए हैं. इसके लिए लगातार जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है. इसके बावजूद बिहार में एक नाबालिग बालिका वधू (Child Marriage) बन गई. मामला पूर्णिया जिले का है जहां एक नाबालिग लड़की की शादी कराने का मामला सामने आया है. पूर्णिया के मुफस्सिल थाना के डिमिया छतरजान यादव टोला में एक 14 साल की लड़की की शादी यूपी के अधेड़ दूल्हे (Groom) से करा दी गई. लड़की का कहना है कि वह शादी करना नहीं चाहती थी. वह अभी पढ़ना चाहती थी लेकिन उनके पिता गिरीश मंडल ने अपनी आर्थिक मजबूरी का हवाला देते हुए एक अधेड़ व्यक्ति से विवाह करवा दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





