भारत

35 साल के युवक ने अपनी 50 वर्षीय लिव-इन-पार्टनर को उतारा मौत के घाट, जानिए क्यों दिया वारदात को अंजाम

jantaserishta.com
16 May 2024 11:47 AM IST
35 साल के युवक ने अपनी 50 वर्षीय लिव-इन-पार्टनर को उतारा मौत के घाट, जानिए क्यों दिया वारदात को अंजाम
x
महिला के पति के निधन के बाद से वे पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे.
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में बुधवार को एक 35 साल के व्यक्ति को अपनी 50 वर्षीय लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. एजेंसी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को अपनी पार्टनर पर किसी और के साथ अफेयर होने का शक था. पुलिस ने बताया कि आरोपी गौतम और मृतक विनीता सेक्टर 42 में एक साथ रहते थे. महिला के पति के निधन के बाद से वे पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे.
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, "मंगलवार की रात, दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने उस पर ऐसा हमला किया कि वह बेहोश हो गई. इसके बाद वह घर से चला गया. बाद में जब कुछ स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."
मामले को लेकर सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत FIR दर्ज किया गया है. अधिकारी ने कहा कि जांच शुरू की गई, जिसके दौरान गौतम का पता लगाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनके बीच बहस हुई थी, जो मारपीट में बदल गई. उसने कहा कि उसे किसी और के साथ विनीता के अफेयर होने का संदेह है.
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story