
x
उल्टी और पेट दर्द के बाद अस्पतालों के चक्कर लगाते-लगाते तोड़ा दम
Haryana हरियाणा: फरीदाबाद में व्रत खोलने के दौरान पैक्ड फ्रूट ड्रिंक ‘मैंगो फ्रूटी’ पीने के बाद 33 वर्षीय युवक अंकुश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, अंकुश फरीदाबाद के हनुमान नगर इलाके का रहने वाला था। गुरुवार रात वह व्रत पर था और व्रत खोलने के लिए उसने परिवार के साथ पैक्ड फ्रूट ड्रिंक पी थी। इसके कुछ ही समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे लगातार उल्टियां होने लगीं और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी।
परिजन उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बादशाह खान सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक बताते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिवार उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन रास्ते में ही अंकुश की तबीयत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। खेड़ी पुल थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
TagsFaridabad NewsMango Fruity Death CaseAnkush Death FaridabadHaryana NewsSuspicious DeathFasting Break IncidentPackaged Drink CasePolice InvestigationBadshah Khan Civil HospitalSafdarjung Hospital ReferralPostmortem ReportHaryana Crime NewsFood Safety ConcernLatest Haryana NewsFamily Tragedyफरीदाबाद न्यूज़मैंगो फ्रूटी डेथ केसअंकुश डेथ फरीदाबादहरियाणा न्यूज़सस्पिशियस डेथफास्टिंग ब्रेक इंसिडेंटपैकेज्ड ड्रिंक केसपुलिस इन्वेस्टिगेशनबादशाह खान सिविल हॉस्पिटलसफदरजंग हॉस्पिटल रेफरलपोस्टमॉर्टम रिपोर्टहरियाणा क्राइम न्यूज़फूड सेफ्टी कंसर्नलेटेस्ट हरियाणा न्यूज़फैमिली ट्रेजेडी
Next Story





