भारत

22 साल की महिला 33 साल बड़े प्रेमी के साथ रफूचक्कर, निकला गांव का प्रधान

jantaserishta.com
1 May 2026 3:01 PM IST
22 साल की महिला 33 साल बड़े प्रेमी के साथ रफूचक्कर, निकला गांव का प्रधान
x
जानें स्टोरी.
झांसी: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र से हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. यहां 22 साल की महिला 33 साल बड़े प्रेमी के साथ फरार हो गई. जिस प्रेमी संग महिला भागी है, वह गांव का प्रधान है. महिला के पति ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. उसने कहा कि पत्नी घर से लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात भी ले गई है.
यह मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ले का है. यहां रहने वाले युवक ने पुलिस से शिकायत की है. इसमें कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2024 में हुई थी. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आने लगी. युवक का आरोप है कि गांव के प्रधान का उसके घर आना-जाना बढ़ गया था. इसी दौरान प्रधान और उसकी पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. इसी वजह से विवाद होने लगा.
उसने कई बार इस रिश्ते का विरोध किया, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया. युवक का कहना है कि 29 अप्रैल की शाम उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी प्रेमी के साथ घर से चली गई. वह जाते समय घर में रखे करीब 2 लाख 40 हजार रुपये कैश और सोने-चांदी के जेवर भी ले गई. मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों को साथ जाते हुए देखने की बात कही है.
पीड़ित ने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ रह रहा था, लेकिन गांव के प्रधान की वजह से रिश्ता खराब हो गया. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था. हाल ही में पत्नी घर आई, कुछ देर रुकी और फिर प्रधान उसे अपने साथ ले गया. पीड़ित का कहना है कि उसे न्याय चाहिए.
इस मामले को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई हो. वहीं मऊरानीपुर थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत मिली है. इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story