भारत
सोसायटी में 22 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
jantaserishta.com
22 Sept 2025 4:07 PM IST

x
दिल दहला देने वाली घटना सामने आई.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सोसायटी के ए-146 में रहने वाले 22 वर्षीय प्रियांशु चौधरी ने पार्क में जाकर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।
घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट में प्रियांशु ने अपने छोटे भाई वैभव से मां-पिता का ख्याल रखने की बात लिखी है।
हालांकि, इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी या आत्महत्या के कारण का उल्लेख नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, प्रियांशु चौधरी चार सदस्यों वाले परिवार का हिस्सा था। उसके परिवार में मां, पिता और एक छोटा भाई वैभव शामिल हैं। प्रियांशु आगे की पढ़ाई के लिए एमबीए में दाखिला लेने वाला था। परिजन और परिचितों के मुताबिक, वह पढ़ाई में अच्छा था और अपने भविष्य को लेकर योजनाएं बना रहा था। लेकिन अचानक इस तरह का कदम उठाना सभी के लिए चौंकाने वाला है।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक किस मानसिक स्थिति से गुजर रहा था और किन कारणों से उसने इतना बड़ा कदम उठाया, इसकी तहकीकात की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है और फॉरेंसिक जांच कराए जाने की तैयारी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की पूरी जांच कर हर एंगल से पड़ताल की जाएगी।
Tagsग्रेटर नोएडायुवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्याआत्महत्याGreater NoidaYouth commits suicide by shooting himselfsuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





