भारत

14 साल के लड़के ने अपने 12 साल के दोस्त को उतारा मौत के घाट, बेर खिलाने की बात कही थी...

jantaserishta.com
20 March 2026 4:42 PM IST
14 साल के लड़के ने अपने 12 साल के दोस्त को उतारा मौत के घाट, बेर खिलाने की बात कही थी...
x
पढ़ें पूरी खबर.
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ईद से पहले एक घर का चिराग बुझ गया. जिसके बाद घर में कोहराम मच गया . दरअसल मामूली बात के विवाद में एक 14 साल के लड़के ने अपने 12 साल के दोस्त का गला रेत दिया. गंभीर हालत में परिजन उसे कन्नौज के मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे. जहां सीरियस हालत को देखते हुए वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया. इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई .
कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बहसार गांव में 14 साल का अरबाज पड़ोस में रहने वाले 12 साल के असद को बेर खिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया . घर से करीब दो किलो मीटर की दूरी पर अरबाज ने खेल खेल में असद के हाथ रस्सी से बांध दिए और फिर चाकू से उसका गला रेत दिया. इसके बाद असद की गर्दन से तेज खून बहने लगा. खून से लथपथ असद दौड़ते हुए अपने घर पहुंचा और बेहोश हो गया. आनन फानन में परिजन उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे.
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया. वहां पर उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता की तहरीर पर तिर्वा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अरबाज को पकड़ लिया है. गांव में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व असद ने खेलते समय अरबाज से लेजर लाइट टॉर्च को ले लिया था. असद से लेजर लाइट टॉर्च की सेल खो गई थी इससे दोनों के बीच विवाद हुआ था. इस विवाद में ने असद ने अरबाज को मां की गाली दे दी. अरबाज ने इसको अपने अंदर रख लिया था और उसी का बदला लेने के लिए उसने योजना बनाई और असद की जान ले ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story