भारत

13 साल की मासूम से दरिंदगी, बैंककर्मी और सैलून मालिक गिरफ्तार

jantaserishta.com
25 Dec 2025 3:03 PM IST
13 साल की मासूम से दरिंदगी, बैंककर्मी और सैलून मालिक गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर

पीसीआर पर एक फोन आया था.
नई दिल्ली: दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले में पुलिस ने समयपुर बादली इलाके से एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम को पीसीआर पर एक फोन आया था। कॉल में बताया गया कि राजा विहार इलाके में एक नाबालिग को जबरन शराब पिलाई गई है। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मामला केवल शराब पिलाने का लग रहा था, लेकिन जब पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके बयान दर्ज किए गए, तो एक घिनौने अपराध की परतें खुलीं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नरोत्तम, जो उसका परिचित था, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथी ऋषभ से मिलवाने ले गया। 20 दिसंबर को दोनों आरोपी नाबालिग को नरोत्तम के एक खाली पैतृक मकान में ले गए। वहां आरोपियों ने मासूम को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। समयपुर बादली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों ऋषभ और नरोत्तम को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय ऋषभ, जो एक बैंक में कार्यरत है और 28 वर्षीय नरोत्तम के रूप में हुई है, जो इलाके में ही एक सैलून चलाता है। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है। एसआईटी को निर्देश दिए गए हैं कि वे साक्ष्य जुटाकर जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करें ताकि आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके।
उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही जिस स्थान पर इस घटना को अंजाम दिया था, वहां से भी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। इनके साथ कोई और तो नहीं था, उसकी भी जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story