भारत

12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा

jantaserishta.com
3 April 2025 3:01 PM IST
12 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा
x
बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ.
पलामू: झारखंड के पलामू में 12 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। बुधवार की देर रात आरोपी टिंकू शर्मा के घर से बच्ची का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की। घटना के खिलाफ बुधवार और गुरुवार को स्थानीय लोगों ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। बच्ची शहर के कांदू मोहल्ले की रहने वाली थी। वह मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर थी।
बुधवार की दोपहर वह घर के पास से लापता हो गई। घर वालों ने कई जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इस बीच मोहल्ले के टिंकू शर्मा ने बताया कि बच्ची उसके पास आई थी और आम मांग रही थी। उसने उसे उसी समय वापस घर भेज दिया था। लोगों ने मोहल्ले में कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो उसमें टिंकू शर्मा बच्ची को अपने साथ लेकर जाता दिखा। उससे लोगों ने पूछताछ की तो वह तरह-तरह के बहाने बनाता रहा।
आखिरकार लोगों ने उसके बंद घर को खुलवाकर तलाशी ली तो बच्ची का नग्न शव क्षत-विक्षत हाल में मिला। शव को देखकर लोग काफी उग्र हो गए और आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करते हुए आरोपी को भीड़ से बचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बुधवार देर रात लोगों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम किया। गुरुवार को भी लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि पुलिस को दिन में ही सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story