10वीं छात्र को पोर्न वीडियो देखने की चढ़ी लत, मासूम के साथ किया रेप

यूपी। कानपुर के चौबेपुर में बच्चे ने एक मासूम के साथ रेप किया। मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखकर दसवी में पढ़ने वाले छात्र ने पांच साल की मासूम से रेप किया। घटना के दौरान बच्ची के नाजुक अंगों में काफी चोट आने के चलते उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी छात्र को पकड़ लिया है।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के एक गांव में रहने वाला किसान दोपहर को खेत पर गया था। उसकी पांच साल की बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर मौका पाकर कमरे में घुस गया और मासूम को निर्वस्त्र कर उसके साथ रेप किया। पीड़िता चीखी तो उसका मुंह दबा दिया। बच्ची की मां को आता देख आरोपी भाग निकला। मां ने बेटी की हालत देखी तो पैरों तले जमीन खिसक गई। वह दर्द से कराह रही थी।
काफी देर बाद बेटी ने घटना बयां की। उसने आरोपी का नाम भी बताया। घर पहुंचे पीड़िता के पिता बेटी को लेकर रात में ही थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी। परिवार की तहरीर और बच्ची के बयान के आधार पर पॉस्को एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़िता को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। चौबेपुर इंस्पेक्टर आशीष चौबे ने इस बारे में बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता का 164 का बयान होना है। आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है। जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी के पिता भी किसानी करते हैं। मामले में जांच जारी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।





