भारत
OMG! 10 मिनट की 'देरी' बनी मौत की वजह! शिक्षिका ने छात्रा को 100 उठक-बैठक लगाने को बोला
jantaserishta.com
17 Nov 2025 9:40 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
वसई: बीते 14 नवंबर को जब देशभर में बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा था, वहीं वसई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चिल्ड्रन डे के दिन ही स्कूल में 10 मिनट देर से आने पर एक शिक्षिका ने छात्रा को 100 उठक-बैठक लगाने की सजा दी. इससे उसकी हालत खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
यह घटना वसई पश्चिम के सातीवली इलाके में स्थित एक स्कूल में हुई. 6ठी कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की अंशिका गौड़ हमेशा की तरह स्कूल गई थी. लेकिन उस दिन उसे स्कूल पहुंचने में 10 मिनट की देरी हुई.
टीचर्स ने अंशिका समेत 2-4 बच्चों को कक्षा से बाहर निकाल लिया और उठक-बैठक की सजा दी. किसी ने 10 किए, किसी ने 20, लेकिन अंशिका डर के कारण 100 उठक-बैठक कर गई. इसके बाद अगले ही दिन से अंशिका की तबीयत बिगड़ने लगी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वसई पश्चिम के आस्था हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था. इस दौरान उसकी हालत गंभीर होती गई, इसलिए उसे मुंबई रेफर किया गया, लेकिन कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई.
इस घटना के विरोध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने आक्रामक रुख अपनाया है. मनसे कार्यकर्ताओं ने स्कूल जाकर जवाब-तलब किया और स्कूल पर ताला लगा दिया. मनसे ने जब तक सजा देने वाली शिक्षिका पर मामला दर्ज नहीं होगा, तब तक ताला नहीं खोलने का ऐलान किया है.
दूसरी तरफ, यह भी बताया जा रहा है कि यह स्कूल बिना किसी सरकारी मान्यता के अनधिकृत रूप से चल रहा था. उधर, स्कूल के संचालक रामाश्रय यादव का कहना है कि स्कूल की टीचर ममता तिवारी को नौकरी से निकाल दिया गया है. साथ ही स्कूल की ओर से बच्ची के कुपोषण की चरम सीमा पर होने का दावा भी किया है
पुलिस ने अभी तक इस पूरे मामले में किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है, बस जांच शुरू कर दी है. लड़की की मां शिला गौड ने मांग की है कि उनकी बेटी को जल्द से जल्द न्याय मिले. पीडित की मां ने कहा है कि बेटी न तो बीमार थी न ही कुपोषण के शिकार थी. मेरी बेटी को न्याय दो.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





