भारत

पेट में छिपा था 10 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर्स बने देवदूत

jantaserishta.com
9 Oct 2025 5:15 PM IST
पेट में छिपा था 10 किलो का ट्यूमर, डॉक्टर्स बने देवदूत
x
जानें डिटेल्स.
नई दिल्ली: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने एक ऐसा ऑपरेशन किया जिसे सुनकर किसी को भी यकीन न हो. घंटो चले ऑपरेशन में सर्जनों ने एक 19 साल की लड़की के पेट से 10.1 किलो का विशाल ट्यूमर निकालकर उसकी ज़िंदगी बचा ली. ये ट्यूमर उसके शरीर में पिछले 5 सालों से बढ़ रहा था और धीरे-धीरे पूरे पेट पर कब्जा कर चुका था.
लड़की पिछले पांच साल से पेट में सूजन और भारीपन झेल रही थी. परिवार उसे कई अस्पतालों में लेकर गया लेकिन सही इलाज नहीं मिल पाया. आखिरकार वो सफदरजंग अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने बिना देर किए उसे भर्ती कर लिया.
डॉक्टरों ने स्कैन में देखा कि लड़की के पेट में एक 30 x 20 x 20 सेंटीमीटर का ट्यूमर था, जो डायाफ्राम (सांस लेने वाली मांसपेशी) के पास से निकलकर पूरे पेट में फैल चुका था. ये ट्यूमर बड़े-बड़े ब्लड वेसल्स और कई जरूरी अंगों के आसपास था. इस वजह से इसे निकालना बेहद रिस्की था. ट्यूमर ने लड़की की किडनी को नीचे की तरफ खिसका दिया था और पेट के बाकी अंगों को साइड में धकेल दिया था.
सर्जिकल यूनिट S6 के डॉक्टरों डॉ. शिवानी बी. परुथी, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. तारिक हमीद और टीम ने सावधानी से ये ऑपरेशन किया. ट्यूमर इतना बड़ा था कि उसने पूरे पेट को भर दिया था. डॉक्टरों ने कई बड़ी नसों से जुड़े हिस्से को अलग करते हुए संपूर्ण ट्यूमर को एक साथ (en-mass) निकाल दिया.
सर्जरी के दौरान तिल्ली (spleen), किडनी, पेट, आंत, पैंक्रियाज और डायाफ्राम को दोबारा उनकी सामान्य जगह पर सेट किया गया. डायाफ्राम और प्लूरा की मरम्मत भी की गई और एक चेस्ट ड्रेन लगाया गया ताकि रिकवरी के दौरान कोई दिक्कत न हो.
जब ट्यूमर बाहर निकाला गया तो उसका वजन 10.1 किलो था यानी एक छोटे बच्चे जितना! ऑपरेशन के बाद लड़की को कुछ दिन ICU में रखा गया, फिर HDU वार्ड में निगरानी की गई. अब वह पूरी तरह स्वस्थ है और डिस्चार्ज कर दी गई है.
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. संदीप बंसल, प्रिंसिपल डॉ. गीतिका खन्ना, और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. चारु बंबा की गाइडेंस में ये ऑपरेशन किया गया. डॉ. कविता शर्मा (HOD Anaesthesia), डॉ. निधि अग्रवाल, डॉ. विष्णु पंवार, और CTVS व रेडियोलॉजी टीम ने सर्जिकल टीम को पूरा सहयोग दिया.
डॉ. शिवानी बी. परुथी की टीम ने बताया कि ऑपरेशन बेहद मुश्किल था क्योंकि ट्यूमर कई जरूरी अंगों को छू रहा था. लेकिन टीमवर्क और प्लानिंग से हम बिना किसी जटिलता के उसे निकालने में सफल रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story