छत्तीसगढ़

बहू के लिए पूर्व मंत्री ने किया था विरोध, कोरिया जिपं अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

Nil dhankar
5 March 2025 2:22 PM IST
बहू के लिए पूर्व मंत्री ने किया था विरोध, कोरिया जिपं अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा
x
छग

कोरिया। कोरिया जिला पंचायत के चुनाव में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब भाजपा समर्थित दो प्रत्याशी मैदान में उतर गए। पार्टी ने मोहित राम पैकरा को अधिकृत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन पूर्व मंत्री भैय्यालाल राजवाड़े ने इसका विरोध किया। बावजूद इसके भाजपा समर्थित प्रत्याशी मोहितराम पैकरा चुनाव जीतने में कामयाब रहे।

पूर्व मंत्री भैय्यालाल राजवाड़े की पुत्री और बहू जिला पंचायत की सदस्य बनी हैं। राजवाड़े ने एक अन्य प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा। जिसे उनकी पुत्री ने समर्थन दिया था। मगर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी मोहितराम पैकरा दो वोट से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीतने में कामयाब रहे। पैकरा को 6 वोट मिले, जबकि भैय्यालाल राजवाड़े समर्थक महिला प्रत्याशी को 4 वोट ही मिल पाए।

Next Story