भारत

स्कूल से लौट रही 9वीं की छात्रा को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Shantanu Roy
8 Aug 2023 6:22 PM GMT
स्कूल से लौट रही 9वीं की छात्रा को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
x
परिजन सदमें में
आरा। आरा में मंगलवार की दोपहर बीडी पब्लिक स्कूल के पास मनचलों ने 9वीं क्लास की छात्रा को गोली मार दी। छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी। बदमाशों ने सोमवार को उसे गोली मारने की धमकी दी थी। घटना नवादा थाना क्षेत्र की है। छात्रा को गोली बाएं साइड कमर में गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल छात्रा को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की सूचना छात्रा के परिजन को मिली तो वह सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन उसे पटना ना ले जाकर बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल छात्रा टाउन थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सिविल सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि घायल छात्रा को कमर के पिछले हिस्से में गोली लगी थी, जो ऑपरेशन कर बुलेट निकाल लिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, गोली लगने से बड़ी आंत डैमेज हो गया है। अभी छात्रा की स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि, 2 से 3 दिनों में वह पूरी तरह स्टेबल हो जाएगी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एएसपी चंद्र प्रकाश पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि बीडी पब्लिक स्कूल के पास एक छात्रा को गोली मार दी गई है। छात्रा का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रा के दोस्त से पूछताछ की गई तो पता चला कि कुछ मनचलों ने दो दिन पहले छात्रा के साथ बहस हुई थी। छात्रा के दोस्त स्वीटी ने बताया कि हम दोनों स्कूल से छुट्‌टी होने के बाद घर लौट रहे थे। बीडी पब्लिक स्कूल के पास तीन-चार की संख्या में हथियारबंद मनचले खड़े थे। छात्रा पर कुछ कमेंट किया। इसी दौरान इसमें एक बदमाश ने सहेली पर फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी बदमाश ने धमकी दी थी।
Tagsस्कूली बच्ची पर गोलीगोली चलीअस्पताल में भर्तीबच्ची पर चली गोलीSchoolgirl shotshotadmitted to hospitalgirl shotबिहार न्यूज हिंदीबिहार न्यूजबिहार की खबरबिहार लेटेस्ट न्यूजबिहार क्राइमबिहार न्यूज अपडेटबिहार हिंदी न्यूज टुडेबिहार हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज बिहारबिहार हिंदी खबरबिहार समाचार लाइवBihar News HindiBihar NewsBihar Ki KhabarBihar Latest NewsBihar CrimeBihar News UpdateBihar Hindi News TodayBihar HindiNews Hindi News BiharBihar Hindi KhabarBihar News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story