भारत

बिहार में 99.8 प्रतिशत मतदाताओं का पंजीकरण पूरा हुआ : केसी त्यागी

jantaserishta.com
26 July 2025 2:49 PM IST
बिहार में 99.8 प्रतिशत मतदाताओं का पंजीकरण पूरा हुआ : केसी त्यागी
x
नई दिल्ली: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पहले चरण के पूरा होने पर कहा कि चुनाव आयोग ने 99.8 प्रतिशत मतदाताओं का पंजीकरण पूरा कर लिया है।
शनिवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पंजीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। विपक्ष बेवजह का आरोप लगा रहा है। यदि किसी को मतदाता सूची में शामिल या हटाए गए नामों पर आपत्ति है, तो इसके लिए 1 अगस्त से 1 सितंबर तक का समय दिया गया है, जिसमें दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। इस दौरान उन मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, जिनका निधन हो चुका है और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकते हैं। यह प्रक्रिया साफ-सुथरी और पारदर्शी मतदाता सूची सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है, जो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आवश्यक है।
26वें कारगिल विजय दिवस पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना के उन बहादुर जवानों को सम्मानित करने का दिन है, जिन पर पूरे देश को गर्व है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता ने मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने के दौरान कांग्रेस और राजीव गांधी की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद वीपी सिंह की सरकार गिरा दी गई।
बिहार विधानसभा चुनाव में वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाता रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तो वोट चोरी का भी आरोप लगाया। बिहार में वोटर वेरिफिकेशन को लेकर सियासत तेज है। विपक्ष के इन आरोपों पर जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि जब राहुल गांधी की पार्टी चुनाव में जीत हासिल करती है, तब उन्हें चुनाव आयोग ठीक लगता है। कई राज्यों में उनकी सरकार हैं, तब कोई सवाल नहीं उठता। लेकिन जब वे हारते हैं, तो तुरंत ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े करने लगते हैं। चुनाव आयोग निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रहा है, और विपक्ष को अपनी हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की बजाय आत्ममंथन करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story