भारत

घर के पीछे बने बाड़े से 99 गांजे के पौधे और 380 ग्राम अफीम बरामद, युवक गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 March 2022 9:43 PM IST
घर के पीछे बने बाड़े से 99 गांजे के पौधे और 380 ग्राम अफीम बरामद, युवक गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

लूनी: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट व लूणी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए थाना अंतर्गत शिकारपुरा गांव में डूंगर राम पटेल के घर के पीछे बने बाड़े से 99 गांजे के पौधे और 380 ग्राम अफीम बरामद कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया. लूणी थानाधिकारी देवी सिंह ढाका ने बताया कि अधिकारियों के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की धरपकड़ रोकने के लिए अभियान चलाकर रविवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुखबिर की सूचना मिलने पर शिकारपुरा निवासी डूंगरराम पटेल के घर के बाड़े में ही गांजे और अफीम के पौधे लगाए हुए है. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची. वहीं, घर के बाड़े में लगे हुए पौधे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल पूछताछ की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story