भारत

विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से 98 हजार की ठगी

Admin4
5 March 2024 11:06 AM GMT
विदेश भेजने के नाम पर व्यक्ति से 98 हजार की ठगी
x
ऊना। जिला ऊना में पुलिस थाना मैहतपुर के तहत शातिरों ने विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 98 हजार रुपए ठगे है। भटोली ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर एक मोरवड निवासी अशोक कुमार ने इस बाबत आरोपी दीपक कुमार, ग्राम दभेल, जिला दमन, (दमन एंड दियू) के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बीते दिनों उसे विदेश भेजने के नाम पर मोबाइल पर एक लिंक आया। इसे ओपन करने पर ओटीपी मांगा गया। ओटीपी शेयर करने के तत्काल बाद उसके बैंक खाते से करीब 98,025 रुपये कट गए।
ठगी का एहसास होने पर पीड़ित व्यक्ति ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जब पुलिस द्वारा मामले को लेकर जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि यह पैसे दीपक कुमार के खाते में गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story