भारत

लखनऊ में नए साल पर हादसों में 98 लोग घायल

jantaserishta.com
2 Jan 2023 9:13 AM IST
लखनऊ में नए साल पर हादसों में 98 लोग घायल
x
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ में नए साल के जश्न के दौरान सड़क हादसों और झड़पों में कम से कम 98 लोग घायल हो गए। इनमें से 87 सड़क दुर्घटना के शिकार हुए, जिन्हें अस्पतलों में भर्ती कराया गया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सबसे ज्यादा 65 सड़क हादसे के शिकार हुए। ट्रामा सेंटर में भर्ती तीन लोगों के सिर में चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) प्रोफेसर संदीप तिवारी ने कहा, "65 में से कम से कम 15 मरीज नशे में गाड़ी चलाने के मामले प्रतीत होते हैं। इनमें से 3 मरीजों की हालत गंभीर है।"
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि, "नए साल की तड़के 10 सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल लाया गया।"
डॉ. नितिन मिश्रा ने कहा कि, "एसपीएम सिविल अस्पताल ने छह सड़क दुर्घटना पीड़ितों के आने की सूचना दी, इनमें से 1 को सिर में चोट के साथ केजीएमयू रेफर किया गया है।"
बलरामपुर अस्पताल की आपातकालीन यूनिट ने भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए 5 रोगियों को दर्ज किया। मरीजों का सिर की चोट, फ्रैक्च र और अन्य घावों का इलाज किया गया।
वहीं इसके अलावा 6 मामले छोटे झगड़े के थे, जिनमें लोगों को मामूली चोटें आईं और बीआरडी और रेलवे अस्पताल में उनका इलाज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story