भारत

9600 लोगों से 150 करोड़ की ठगी का मामला, सॉफ्टवेयर डेवलपर को कोर्ट से राहत

jantaserishta.com
8 Nov 2026 5:03 PM IST
9600 लोगों से 150 करोड़ की ठगी का मामला, सॉफ्टवेयर डेवलपर को कोर्ट से राहत
x
बेचता था APK फाइलें!
मुंबई: मुंबई की एस्प्लेनेड मजिस्ट्रेट कोर्ट ने ₹150 करोड़ के साइबर फ्रॉड मामले में आरोपी इंदौर के 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर पंकज अवधेश लाल गुप्ता को जमानत दे दी है. पंकज गुप्ता को मुंबई पुलिस की DCB CID यूनिट की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था.
पुलिस की जांच में सामने आया था कि आरोपी ने कथित तौर पर साइबर अपराधियों को ठगी के लिए इस्तेमाल होने वाली बड़ी संख्या में खतरनाक APK फाइलें बनाकर उपलब्ध कराई थीं. इस मामले में देशभर में हजारों लोगों को निशाना बनाया गया था.
पुलिस जांच के मुताबिक, पंकज गुप्ता ने कथित तौर पर 2,805 दुर्भावनापूर्ण एंड्रॉयड पैकेज किट (APK) फाइलें तैयार की थीं. इन फाइलों का इस्तेमाल अलग-अलग साइबर अपराधी नेटवर्क ने देशभर में लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए किया.
जांच में सामने आया कि इन साइबर ठगी की घटनाओं से जुड़े नेटवर्क ने करीब 150 करोड़ रुपये की रकम का फ्रॉड किया था. इस पूरे साइबर फ्रॉड से 9,600 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे. जांच एजेंसियों के आरोप के मुताबिक, पंकज गुप्ता इन खतरनाक APK फाइलों को जमीनी स्तर पर सक्रिय साइबर अपराधियों के मॉड्यूल को बेचता था. वह कथित तौर पर हर APK फाइल के लिए 20,000 से 25,000 रुपये तक वसूलता था.
पुलिस का आरोप है कि इन फाइलों का इस्तेमाल साइबर अपराधियों ने लोगों को निशाना बनाने और उनके साथ ऑनलाइन ठगी करने के लिए किया. मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब एस्प्लेनेड मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story