भारत

फिर आया कोरोना! भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 918 नए मामले, इतने लोगों की मौत

jantaserishta.com
20 March 2023 12:12 PM IST
फिर आया कोरोना! भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 918 नए मामले, इतने लोगों की मौत
x
मरने वालों की कुल संख्या 5,30,806 हो गई है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत में सोमवार को बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 918 नए मामले दर्ज किए गए। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,350 हो गई है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इस बीच, देश में कोरोना से चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई, जिनमें से दो राजस्थान में, और एक-एक कर्नाटक और केरल में हुई है। मरने वालों की कुल संख्या 5,30,806 हो गई है। वहीं कोरोना से 479 मरीज एक दिन में ठीक भी हुए हैं।
देशभर में कोरोना वायरस से ठीक होने वाली मरीजों की संख्या 4,41,59,182 हो गई है। नतीजतन, रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत है।
इस बीच, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.08 प्रतिशत आंकी गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.86 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 44,225 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 92.03 करोड़ से अधिक हो गई।
मंत्रालय ने कहा कि सोमवार सुबह तक, कोविड के कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 1,246 खुराक शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story