भारत
Lok Sabha Election 2024: वोट देने पहुंची 91 साल की बुजुर्ग महिला, कहा- देश की खुशहाली के लिए मतदान जरूरी
jantaserishta.com
19 April 2024 3:49 PM IST

x
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को आठ सीटों पर वोटिंग जारी है। प्रदेश में सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फर नगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहा है।
कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। इसी बीच मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र के गांधी कॉलोनी बारात घर मतदान केंद्र से लोकतंत्र की एक शानदार तस्वीर सामने आई। एक 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला सरोज वाला शर्मा वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची। उन्होंने कहा कि देश की खुशहाली के लिए मतदान जरूरी है।
कई इलाकों में आदर्श मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, मुजफ्फरनगर के सुजड़ू गांव में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। कई मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की कतार पुरुषों की कतार से ज्यादा लंबी है।
Tagsमुजफ्फरनगरवोटलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024MuzaffarnagarVoteLok Sabha ElectionLok Sabha Election 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





