भारत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 केस, नए मामलों में जबरदस्त उछाल

jantaserishta.com
6 Jan 2022 9:20 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 केस, नए मामलों में जबरदस्त उछाल
x

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90 हजार 928 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 325 लोगों की मौत हो गई. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर दो लाख 85 हजार 401 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 82 हजार 876 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 19 हजार 206 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 43 लाख 411 हजार 9 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 148 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 91 लाख 25 हजार 99 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 148 करोड़ 67 लाख 80 हजार 227 डोज़ दी जा चुकी हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story