भारत

90 साल का बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती, इलाज के दौरान जंजीरों से जकड़ा गया, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
13 May 2021 5:24 PM IST
90 साल का बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती, इलाज के दौरान जंजीरों से जकड़ा गया, सामने आई ये वजह
x
महिला हॉस्पिटल के नॉन कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया.

यूपी के जनपद एटा में 90 साल के बुजुर्ग कैदी के पैरों में बेड़ियां डाल कर इलाज कराने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 90 वर्षीय बाबूराम पुत्र वलबन्त सिंह एक पुराने मामले में जेल में सजा काट रहे हैं. बुधवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई तो उन्हें महिला हॉस्पिटल के नॉन कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया.

महिला हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सौरभ ने बताया कि बाबूराम थोड़े से मानसिक समस्या से जूझ रहे हैं और बार-बार बेड से उठ कर भाग जाते हैं. इसलिए बार-बार भागने के दौरान इन्हें कहीं चोट न लग जाये, इसलिए इन्हें बेड़ियों में बांधकर रखा गया है.
फिलहाल बुजुर्ग बाबूराम का बेड़ियों के साथ उपचार जारी है और उनके मानवाधिकार हनन के मामले पर जिम्मेदारों ने चुप्पी साध रखी है.
बाबूराम निवासी कुल्हा हाविवपुर इनका नाम बताया जा रहा है. फिलहाल महिला हॉस्पिटल के नॉन कोविड वार्ड में सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती क‍िया गया. एक पुराने मामले में बाबूराम एटा के जिला कारागार में ये सजा काट रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story