भारत

ड्रम में छिपाकर जमीन में गाड़ा था 90 KG गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 Oct 2026 10:25 AM IST
ड्रम में छिपाकर जमीन में गाड़ा था 90 KG गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार
x
पुलिस की छापेमारी.
अंगुल: ओडिशा के अंगुल जिले के बगड़िया थाना क्षेत्र के नुआगांव गांव में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। तस्करों ने गांजे को पॉलीथीन में पैक कर ड्रम के अंदर भरकर जमीन में गाड़ रखा था। कार्रवाई के दौरान 90 किलो गांजा बरामद किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
आबकारी अधीक्षक मधुस्मिता नायक के निर्देश पर यह छापेमारी की गई। विभाग को खुफिया जानकारी मिली थी कि बाहर से गांजा लाकर नुआगांव में स्टोर किया जा रहा है और फिर यहां से अलग-अलग इलाकों में अवैध बिक्री के लिए भेजा जाता है। इसी इनपुट के आधार पर आबकारी टीम ने नुआगांव में सर्च ऑपरेशन चलाया।
जांच के दौरान टीम ने देखा कि आरोपियों ने जमीन खोदकर उसमें ड्रम गाड़ रखे थे और उन्हीं ड्रमों में गांजा छिपाया गया था, ताकि किसी को शक न हो। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लिपुन नायक और टुकुना नायक के रूप में हुई है और दोनों नुआगांव के ही रहने वाले हैं।
आबकारी विभाग के अनुसार, लिपुन नायक के पास से 82 किलो गांजा और 2.30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। वहीं, टुकुना नायक के पास से 8 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। बरामद गांजे की बाजार में कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है। विभाग का मानना है कि यह रैकेट लंबे समय से सक्रिय था और आसपास के जिलों में भी गांजे की सप्लाई करता था।
अधिकारियों ने बताया कि लिपुन नायक पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में शामिल रहा है। वह पहले भी मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। इस मामले में आबकारी विभाग ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं और गांजा तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। आबकारी विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन सा बड़ा गिरोह काम कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story