
x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति ने 9 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के संज्ञान में इस मामला के आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब पीड़िता अपने घर के बाहर खेल रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) सागर जैन ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें कुतुबशेर कस्बे इलाके की एक मोहल्ले में रहने वाली 9 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की सूचना मिली थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीडिता के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को शाम घर के बाहर खेल रही थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। अंतत: गुरुवार सुबह को वह कोलागढ़ के जंगल में बेहोशी की हालत में मिली।" एएसपी ने कहा कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने फरार अभियुक्त की पहचान करने के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर जल्द गिरफ्तार करने दावा किया है।
Tagsसहारनपुर लेटेस्ट न्यूज़सहारनपुरसहारनपुर पुलिसअपहरणरेपSaharanpur Latest NewsSaharanpurSaharanpur PoliceKidnappingRape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





