
x
नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में तैराकी के दौरान नौ साल का एक लड़का यमुना नदी में डूब गया। पीड़ित की पहचान शाहीन बाग के ठोकर नंबर-4 निवासी मोहम्मद अहसान के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम की है। पीसीआर को एक लड़के के यमुना नदी में डूबने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया।
एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि अहसान नाम का एक लड़का अपने दोस्त राजकुमार के साथ श्मशान घाट के करीब ठोकर नंबर 6 के पास तैर रहा था। इसी दरौन वह पानी में फंस गया और मदद के लिए चिल्लाया। पास में मौजूद रोहित और मुहम्मद आलम नाम के दो लोगों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया। दुर्भाग्य से, यमुना नदी की तेज़ धारा के कारण वे उसे बचा नहीं सके।
अधिकारी ने आगे कहा कि जांच के हिस्से के रूप में चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। इसके बाद अधिकारियों ने खोज प्रयासों में सहायता के लिए फायर ब्रिगेड और चार गोताखोरों को बुलाया। काफी कोशिशों के बाद भी उस समय लड़के का कोई पता नहीं चल सका। खोज अभियान जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





