भारत
9 ट्रैकर्स की मौत: 13 की जान बचाई गई, रेस्क्यू के लिए रवाना हुईं Team
jantaserishta.com
6 Jun 2024 9:08 AM IST

x
जानकारी के मुताबिक मौजूदा वक्त में घटनास्थल पर मौसम साफ है.
टिहरी: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी टिहरी बॉर्डर पर 15 बजार फीट की ऊंचाई पर सहस्त्रताल ट्रैक में बड़ा हादसा हो गया है. इसमें अब तक करीब 9 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है. हादसे के बाद 13 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है. पांच शवों को पहुंचा दिया गया है, जबकि 4 शव पहुंचाए जाने बाकी हैं. मंगलवार शाम करीब 4 बजे उत्तरकाशी और टिहरी आपदा प्रबंधन केंद्र के फोन की घंटियां बजने लगीं और खबर मिली कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के रहने वाले 22 ट्रैकर रहने वाले हैं और सहस्त्रताल ट्रैक से लौटते वक्त कुफरी टॉप पर खराब मौसम की वजह से फंस गए हैं.
कर्नाटक, महाराष्ट्र से आए ये ट्रैकिंग ग्रुप, 29 मई से ट्रैक शुरू किया था और 7 जून तक वापसी करनी थी. हादसे के बाद ट्रैकर्स के गाइड ने तुरंत मदद के लिए सरकार से सहायता मांगते हुए पत्र लिखा. इसके बाद उत्तरकाशी और टिहरी प्रशासन ने अपने-अपने जिलों से NDRF की टीमों को साज-ओ-सामान के साथ बचाव कार्य के लिए बेस कैंप पर रवाना किया, जहां से सहस्त्रताल ट्रैक की चढ़ाई शुरू होती है.
इसके साथ ही 22 ट्रैकर्स में से दो व्यक्ति जो की बीमार पड़ गए थे वह 'कुछ कल्याण बेस' कैंप वापस आ गए. रेस्क्यू टीम की मदद से 13 लोगों को बेस कैंप लाया गया.
जानकारी के मुताबिक मौजूदा वक्त में घटनास्थल पर मौसम साफ है. नटीण हेलीपैड पर रेस्क्यू के लिए जरूरी वाहन और स्टाफ तैनात किए गए हैं. मातली हेलीपैड में एक एंबुलेंस तैनात की गई है. NDRF के जवान मातली हेलीपैड पर तैनात हैं. नायब तहसीलदार भटवाड़ी, राजस्व उप निरीक्षक भटवाड़ी नटीण में तैनात है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





