भारत

9 लोग दबोचे गए, करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया

jantaserishta.com
24 Oct 2022 9:10 AM IST
9 लोग दबोचे गए, करोड़ों की ठगी का बड़ा मामला सामने आया
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी सहित कई लोगों से जीवन बीमा के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित रूप से ठगी करने वाले एक गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
नोएडा: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी सहित कई लोगों से जीवन बीमा के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित रूप से ठगी करने वाले एक गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने नोएडा के सेक्टर 19 में रह रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की पत्नी से बीमा के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी करने की बात स्वीकार की है।
उन्होंने बताया कि सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रविवार को भानु प्रताप सिंह, संदीप गुसर, लोकेश कुमार, दीपक कुमार, हर्ष कुमार, अवनीश कुमार, सिमरन, दीप्ति तथा ऋतु को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने 24 मोबाइल फोन, पांच आधार कार्ड, तीन लैपटॉप, चार पैन कार्ड, पांच पासबुक, पीएनबी मेटलाइफ कंपनी का आईकार्ड और 43 एटीएम/ डेबिट कार्ड आदि बरामद किए हैं।
इस मामले में पुलिस को दी गई शिकायत में रीमा एलेक्स डेनियल ने बताया था कि वह परिवार के साथ सेक्टर-19 में रहती हैं। रीमा के पति रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं। महिला का कहना था कि पीएनबी मेट लाइफ में उनकी बीमा पॉलिसी है। साइबर ठग ने उनसे संपर्क किया था। उसने उनसे उनके बीमे की रकम वापस दिलाने की बात की थी। आरोप है कि ठग ने कई बारी में उनसे अपने खाते में करीब आठ लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब महिला को ठगी का पता चला तो पुलिस को मामले की शिकायत दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story