भारत

मुस्लिम परिवार के 2 भाइयों व 7 बहनों समेत 9 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म

jantaserishta.com
10 Nov 2022 9:47 AM IST
मुस्लिम परिवार के 2 भाइयों व 7 बहनों समेत 9 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म
x
DEMO PIC 
सभी के नाम भी बदल दिए गए।
मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बघरा में स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में महंत स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में सहारनपुर जिले के एक मुस्लिम परिवार के नौ सदस्यों ने हिंदू धर्म को अपना लिया। सभी के नाम भी बदल दिए गए। अब अनीशा को अनन्या सैनी, राबिया को पल्लवी सैनी तो आकिल को रोहित सैनी कहा जाएगा। इसी तरह अन्य सदस्यों का भी नया नामकरण हुआ। योग साधना यशवीर आश्रम में महंत स्वामी यशवीर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में आचार्य मृगेंद्र ब्रह्मचारी ने वेद मंत्रों से विधि विधान से हवन-पूजन कराकर एक मुस्लिम परिवार के इन 9 सदस्यों की शुद्धि की।
आकिल का कहना है कि उनके पूर्वज हिंदू ही थे, लेकिन 150 वर्ष पूर्व उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था अब वह दोबारा हिंदू धर्म में वापसी कर रहे हैं।
महंत यशवीर जी महाराज ने बताया कि अब तक 225 मुस्लिमों ने दोबारा हिंदू धर्म में वापसी की है।
महंत यशवीर जी महाराज ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में हिंदुओ का उत्पीड़न कर उन्हें डराकर मुस्लिम बनाया जाता था, लेकिन अब माहौल ठीक होने पर लोग पुन: हिंदू धर्म में वापसी कर रहे हैं। जो धर्मबदल कर चले गए थे, अब उनका स्वाभिमान जाग रहा है और वे वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर निवासी 2 भाइयों व 7 बहनों समेत 9 सदस्यों ने बघरा में यशवीर आश्रम में अपने मूल धर्म में पुन: वापसी की है। इन सभी लोगों को गंगाजल से आचमन कराकर जनेऊ धारण कराया गया।
इसके बाद लाल धागे में ओम की माला उनके गले में डाली गई। वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच हवन कराया गया। उन्होंने बताया कि सभी ने अपना नाम भी बदल लिया है। अनीशा को अनन्या सैनी, राबिया को पल्लवी सैनी, नाजिया को नीतू सैनी, वरीशा को मनीषा सैनी, गुलिस्ता को रवीना सैनी, रुखसाना को बबिता सैनी, सानिया को निशा सैनी, मो.वादिल को विवेक सैनी व आकिल को रोहित सैनी नाम दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story