भारत

यूपीएससी सीएसई मेन्स में 9 पेपर

Sonam
11 July 2023 9:27 AM GMT
यूपीएससी सीएसई मेन्स में 9 पेपर
x

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की ओर से प्रतिवर्ष सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) का आयोजन किया जाता है। आईएएस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को तीन चरणों की प्रक्रिया प्रीलिम एग्जाम, मेंस एग्जाम एवं इंटरव्यू/ पर्सनैलिटी टेस्ट से होकर गुजरना होता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था जिसके बाद प्रीलिम एग्जाम का रिजल्ट 12 जुलाई को घोषित कर दिया गया था। जो अभ्यर्थी प्रीलिम एग्जाम में सफल हुए हैं उनको मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं वे यहां से मुख्य परीक्षा पेपर्स की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यूपीएससी सीएसई की मुख्य परीक्षा में कितने होते हैं पेपर?

यूपीएससी मुख्य परीक्षा का आयोजन आने वाले कुछ दिनों में किया जाने वाला है। इस एग्जाम में भाग लेने से पहले अभ्यर्थियों को इसमें आने वाले पेपर्स की जानकारी होना बेहद आवश्यक है। आपको बता दें कि यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर्स होते हैं। इसमें से 7 पेपर का मूल्यांकन मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए किया जाता है जबकि 2 पेपर क्वालिफाइंग प्रकृति के होते हैं। ये सभी पेपर निम्नलिखित हैं-

निबंध पेपर

सामान्य अध्ययन पेपर I

सामान्य अध्ययन पेपर II

सामान्य अध्ययन पेपर III

सामान्य अध्ययन पेपर IV

वैकल्पिक पेपर I

वैकल्पिक पेपर II

भारतीय भाषा का पेपर

अंग्रेजी भाषा का पेपर

कितने नंबर के होते हैं पेपर

यूपीएससी मेंस एग्जाम में 9 पेपर होते हैं जिसमें से 7 पेपर अनिवार्य होते हैं। प्रत्येक पेपर के लिए 250 अंक निर्धारित होते हैं। इसके अलावा 2 पेपर- भारतीय भाषा का पेपर एवं अंग्रेजी भाषा के पेपर के लिए पूर्णांक 300 अंक होता है। आपको बता दें कि मेंस एग्जाम में मेरिट लिस्ट 7 अनिवार्य पेपर्स के अनुसार तैयार की जाती है। भाषा पेपर के अंकों के मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन इसमें उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

Next Story