भारत
मोबाइल और टैबलेट के लिए कॉमन चार्जिंग केबल के पक्ष में 10 में से 9 भारतीय
jantaserishta.com
17 Jun 2023 3:21 PM IST

x
DEMO PIC
केंद्र सरकार की मार्च 2025 तक स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए यूएसबी टाइप-सी को मानक चार्जिंग पोर्ट के रूप में अपनाने की योजना का देश के 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने समर्थन किया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्र सरकार की मार्च 2025 तक स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए यूएसबी टाइप-सी को मानक चार्जिंग पोर्ट के रूप में अपनाने की योजना का देश के 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने समर्थन किया है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। ऑनलाइन कम्युनिटी प्लेटफॉर्म लोकल सर्कल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 में से सात उपभोक्ताओं का मानना है कि अलग-अलग डिवाइस के लिए अलग-अलग चार्जर कंपनियों को ज्यादा एसेसरीज बेचने में सक्षम बनाते हैं।
केवल छह फीसदी उपभोक्ताओं ने कहा कि मौजूदा सिस्टम ठीक है जहां अलग-अलग स्मार्टफोन और टैबलेट में अलग-अलग चाजिर्ंग केबल होते हैं, चाहे कंपनी कोई भी हो। ई-कचरे को कम करने के लिए प्रति घर चार्जर की संख्या कम करने के उद्देश्य से भारत के जल्द ही कॉमन चाजिर्ंग पोर्ट पर एक उपभोक्ता मामलों की समिति की सिफारिशों को अपनाने की संभावना है। यूरोपीय संघ पहले ही जून 2025 तक इस तरह की व्यवस्था को अपनाने का फैसला कर चुका है।
रिपोर्टों के मुताबिक, उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा डीईआईटीवाई को सिफारिशें भेज दी गई हैं, जिसके जल्द ही रूपरेखा को अधिसूचित करने की संभावना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 78 फीसदी उपभोक्ताओं ने सभी स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए एक ही यूएसबी चाजिर्ंग केबल होना चाहिए।
निष्कर्ष बताते हैं कि अधिकांश भारतीय उपभोक्ता इस बात से नाखुश हैं कि स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे विभिन्न उपकरणों के लिए अलग-अलग चाजिर्ंग केबल हैं, और उनका मानना है कि ब्रांड एसेसरीज की बिक्री बढ़ाने के लिए ऐसा करते हैं। चूंकि ब्रांडों द्वारा बनाए गए चाजिर्ंग केबलों की कीमत अधिक होती है, इसलिए अधिकांश लोग जेनरिक वर्जन खरीदते हैं।
Tagsकेंद्र सरकारमोबाइलटैबलेटकॉमन चार्जिग केबलचार्जिग केबलCentral GovernmentMobileTabletCommon Charging CableCharging Cable
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





