भारत
बाप रे! 'इलाज' के नाम पर 9 माह के मासूम को गर्म सलाखों से दागा
jantaserishta.com
7 Nov 2025 9:57 AM IST

x
अस्पताल में भर्ती.
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो बताती है कि ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास आज भी कितना गहराई तक फैला हुआ है. यहां एक मां ने अपने 9 महीने के बच्चे को निमोनिया के इलाज के नाम पर गर्म सलाखों से दाग दिया. इलाज के बजाय बच्चे की हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
मामला जिले के एक ग्रामीण इलाके का है, जहां कोयली देवी बागरिया नाम की महिला ने बताया कि उसका 6 महीने का बेटा गोविंद कुछ दिनों से बीमार था और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय उसने गांव के ही एक झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति की सलाह मानी, जिसने कथित तौर पर बच्चे को गर्म लोहे की सलाखों से दाग दिया. इस दर्दनाक 'इलाज' से बच्चे की हालत और ज्यादा खराब हो गई. घबराए परिजन उसे लेकर महात्मा गांधी मातृ एवं शिशु अस्पताल, भीलवाड़ा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया.
चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे की स्थिति में फिलहाल सुधार है, लेकिन जलन के निशान गहरे हैं और संक्रमण का खतरा बना हुआ है. डॉक्टरों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अंधविश्वास और झाड़-फूंक जैसी परंपराएं बच्चों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं.
अस्पताल प्रशासन ने अपील की है कि अगर बच्चे की तबीयत खराब हो तो तुरंत योग्य चिकित्सक से संपर्क करें, न कि किसी तांत्रिक या झाड़-फूंक करने वाले से. यह घटना समाज के लिए एक गहरी सीख है कि शिक्षा और जागरूकता की कमी कैसे मासूमों की जिंदगी को खतरे में डाल देती है. प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस मामले की जानकारी ली है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने की बात कही जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





